मुख्य समाचार

देश की एकता एवं अखंडता के पक्षधर थे अबुल कलाम आजाद : आरजेडी 

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद कवि, लेखक, पत्रकार, स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रसिद्ध शिक्षाविद थे। देश के पहले शिक्षामंत्री के रूप में उन्होंने धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को प्रतिष्ठित किया और देश की एकता एवं अखंडता की हिमायत की। 

वे भारत विभाजन के प्रबल विरोधी थे। माउंटबेटन के साथ कई बैठकों में उन्होंने भारत के विभाजन नहीं करने की बात कही। 

भारत रत्न अबुल कलाम आजाद की जयंती के मौके पर जगदानंद सिंह ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अपने विचारों को रखा। इस अवसर पर आरजेडी के नेता और कार्यकर्ताओं ने मौलाना साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।  
 


संबंधित खबरें