मुख्य समाचार

पटना पुस्तक मेला का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ    

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांधी मैदान में पटना पुस्तक मेला का शुभारंभ किया। सेंटर फॉर रीडरशिप डेवलपमेंट ने मेले का आयोजन किया है। इसका संचालन 17 दिसंबर तक होगा। पटना पुस्तक मेले की थीम ‘पेड़, पानी, जिंदगी, पर्यावरण बदलो ’ है। इस मौके पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। 

पुस्तक मेला भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जल और हरियाली सुरक्षित रहने पर जीवन भी सुरक्षित होगा। इसके लिए वर्ष 2019 में जल-जीवन-हरियाली अभियान शुरू किया गया है।

पुस्तक मेला परिसर में राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, श्रम संसाधन, समाज कल्याण, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा और बिहार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण समेत कई विभागों की प्रदर्शनी लगी है। 

राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार सिंह ने विशेष जमीन सर्वे के लिए लोगों का दी जा रही सेवाओं की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। 


 


संबंधित खबरें