मणिपुर के काकचिंग जिले में शनिवार की शाम हमलावरों ने बिहार के दो श्रमिकों की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान गोपालगंज जिले के राजवाही गांव के लक्ष्मण कुमार (18 वर्ष) और दशरथ कुमार (17 वर्ष) के रूप में हुई है।
बिहार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह ने घटना को दुखद और निंदनीय बताया। उन्होंने मणिपुर और दिल्ली के अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली और पार्थिव शरीर को वापस लाने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।
श्रम संसाधन मंत्री ने मृतक के आश्रितों को नियमानुसार बिहार राज्य प्रवासी दुर्घटना बीमा योजना के तहत लाभ देने का भी निर्देश दिया है।