मुख्य समाचार

विकसित भारत के लिए बिहार का विकास जरूरी : राज्यपाल आर्लेकर

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि भारत को विकसित राष्ट्र बनने के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी है। बिहार में सुशासन के लिए किए गए कार्यों का समाज पर व्यापक प्रभाव हुआ है। 

राज्यपाल राजभवन के राजेंद्र मंडप में Good Governance पर आयोजित व्याख्यान कार्यक्रम को  संबोधित कर रहे थे। व्याख्यान का आयोजन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर किया गया था। 

वाजपेयी जी के जन्मदिवस पर आयोजित राजकीय जयंती समारोह में भी राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर शामिल हुए। 

पाटलिपुत्र पार्क में हुए समारोह में राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सूचना एवं जनसम्ंपर्क विभाग के कलाकारों ने आरती, बिहार गीत एवं देश भक्ति गीतों का गायन किया। 

इस अवसर पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, राज्य सरकार के कई मंत्री, स्थानीय जनप्रतिनिधि और पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन भी मौजूद रहे।
 


संबंधित खबरें