मुख्य समाचार

केरल के लिए रवाना हुए राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर  

बिहार के निवर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के विदाई समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। समारोह का आयोजन पटना एयरपोर्ट के स्टेट हैंगर में किया गया था। मुख्यमंत्री ने राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को पुष्प गुच्छ भेंटकर सप्रेम विदा किया और नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी। 

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को केरल का राज्यपाल बनाया गया है। उन्होंने 17 फरवरी 2023 को बिहार के 41वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। 

विदाई समारोह में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव, विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह, राज्य सरकार के कई मंत्री, मुख्य सचिव एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।  

 

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजभवन में निवर्तमान राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से शिष्टाचार मुलाकात की। 
 


संबंधित खबरें