बिहार में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। ऐसी स्थिति में बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी एवं निजी स्कूलों में आठवीं कक्षा तक की पढ़ाई पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है।
पटना जिला प्रशासन ने आठवीं कक्षा तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 11 जनवरी तक के लिए रोक लगा दी है। आठवीें से ऊपर की कक्षाएं सुबह नौ बजे से 3.30 बजे तक संचालित होंगी।
डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत यह आदेश जारी किया है। बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन इससे मुक्त रहेगा।