बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। उन्होंने पूर्व उप मुख्यमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सुशील कुमार मोदी स्मृति शोध संस्थान ने पटना के एसके मेमोरियल हॉल में समारोह का आयोजन किया था।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं संस्थान के अध्यक्ष संजय गुप्ता मौजूद रहे।