पटना जिला प्रशासन ने आठवीं कक्षा तक की शैक्षणिक गतिविधियों के लिए नया आदेश जारी किया है। ठंड के कारण अब 15 जनवरी तक सभी स्कूलों में पढ़ाई पर रोक रहेगी। इससे पहले 11 जनवरी तक प्रतिबंध था।
आठवीें से ऊपर की कक्षाएं सुबह नौ बजे से 3.30 बजे तक संचालित होंगी। डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत यह आदेश जारी किया है। बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियां इससे मुक्त रहेंगी।