पटना जिला के सभी स्कूलों में पढ़ाई का समय 20 जनवरी से बदल जाएगा। सभी कक्षाएं सुबह नौ बजे से 3.30 बजे तक संचालित होंगी।
पटना जिले में दो दिनों से ठंड से राहत है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। इससे पहले आठवीं कक्षा तक शैक्षणिक गतिविधियों पर 18 जनवरी तक रोक थी।
डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत यह आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि सुबह नौ बजे से पहले और 3.30 बजे के बाद शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा।