मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी ने अपना पूरा जीवन समाज कल्याण में समर्पित कर दिया। 101 वर्ष की लंबी आयु में उनका निधन हो गया है। बिहार के लगभग सभी प्रमुख शहरों में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शाखाएं हैं तथा बड़ी संख्या में लोग उनसे जुड़े हुए हैं। उनके निधन से आध्यात्मिक जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।