सुशील कुमार मोदी को मरणोपरांत पदम् भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह पुरस्कार सुशील मोदी की पत्नी जेस्सी सुशील मोदी को प्रदान किया।
राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्र सरकार के मंत्री एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। समारोह में राष्ट्रपति ने चार पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए।