मुख्य समाचार

आंधी और बारिश से बिहार में 8.39 करोड़ की फसल को नुकसान

बिहार में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से 8.39 करोड़ राशि की फसल को नुकसान हुआ है। मक्का, गेहूं, मूंग, उड़द, तिल, मूंगफली, पान, अरहर, सब्जी, केला और प्याज समेत कई उद्यानिक फसलों की क्षति हुई है। सर्वाधिक नुकसान सुपौल, नालंदा, समस्तीपुर, गया, मधुबनी, नवादा, मधेपुरा एवं बेगूसराय जिलों के किसानों को हुआ है।  

कृषि विभाग ने किसानों को नुकसान की भरपाई के लिए आपदा प्रबंधन विभाग से 8.39 करोड़ राशि मांगी है। राशि मिलने पर प्रभावित किसानों को कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाएगा। 

डिप्टी सीएम सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी जिला पदाधिकारियों से फसल क्षति की रिपोर्ट मांगी गई थी। रिपोर्ट के आधार पर किसानों को भुगतान किया जाएगा। आपदा की घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ है। सरकार की प्राथमिकता है कि नुकसान का उचित मुआवजा मिले।


संबंधित खबरें