मुख्य समाचार

सीएम नीतीश ने विश्व शांति के लिए की मंगल कामना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुद्ध स्मृति पार्क स्थित पाटलिपुत्र करुणा स्तूप में भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि अवशेष की पूजा की। उन्होंने बौद्ध भिक्षुओं के साथ बैठकर विश्व शांति, राज्य एवं देश की समृद्धि की कामना की। 

बौद्ध भंते ने मुख्यमंत्री को भगवान बुद्ध की प्रतिमा, बोधिवृक्ष, आनंद बोधि वृक्ष और श्रीलंका से लाये बोधि वृक्ष की पूजा करायी। मुख्यमंत्री ने विपश्यना केंद्र में ध्यान भी किया। 

बुद्ध स्मृति पार्क में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, नगर विकास मंत्री जीवेश कुमार, महापौर सीता साहू, सांसद संजय कुमार झा और देवेश चंद्र ठाकुर ने भी पूजा-अर्चना की।  


संबंधित खबरें