डॉ अजय कुमार ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। आयोग के सबसे वरिष्ठ सदस्य रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल राज शुक्ला ने उन्हें शपथ दिलाई। डॉ अजय पूर्व में रक्षा मंत्रालय के सचिव रह चुके हैं।
वे 1985 बैच के केरल कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी हैं। केरल सरकार के साथ उन्होंने केंद्र में भी महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। केंद्र में उन्होंने विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और रक्षा उत्पादन सचिव जैसे महत्वपूर्ण विभागों का काम संभाला है।