मुख्य समाचार

एलएन मिश्र संस्थान में 20 सहायक प्राध्यापकों को मिला नियुक्ति पत्र  

पटना स्थित ललित नारायण मिश्र (LN MISHRA) आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में 20 सहायक प्राध्यापकों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र दिया। सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग से हुई है। 

मुख्यमंत्री ने सांकेतिक रूप से सहायक प्राध्यापक (प्रबंधन) रीतू नारायण, सहायक प्राध्यापक (कंप्यूटर) संतोष झा, प्रीति सिंह, अशोक कुमार और संजय कुमार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

मुख्यमंत्री ने संस्थान परिसर में 2.87 करोड़ की लागत से एनेक्सी भवन, 4.90 करोड़ से वार्डेन ब्लॉक और 5.33 करोड़ की लागत से बनने वाले स्टार्टअप ब्लॉक का शिलान्यास किया। उन्होंने विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, सीएम के प्रधान सचिव सह निदेशक डॉ एस.सिद्धार्थ, प्राध्यापक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
 


संबंधित खबरें