मुख्य समाचार

जल-जीवन-हरियाली अभियान में अब तक लगे 14 करोड़ पौधे 

Jal-Jeevan-Hariyali campaign in Bihar : बिहार में जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत अब तक 14 करोड़ पौधे लग चुके हैं। बिहार विभाजन के बाद राज्य में हरित आवरण मात्र 9 प्रतिशत रह गया था। अब यह लगभग 15 प्रतिशत हो गया है। राज्य में हरित आवरण बढ़ाने के लिए सरकार प्रयासरत है।:

विश्व पर्यावरण दिवस पर जेपी गंगा पथ पर पौधारोपण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखना जरूरी है। राज्य के सभी लोग कम से कम एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपना सहयोग दें। राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए 2019 से जल-जीवन-हरियाली अभियान चला रही है। 

जेपी गंगा पथ पर पौधारोपण के मौके पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ सुनील कुमार, विभाग की अपर मुख्य सचिव हरजोत कौर समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


संबंधित खबरें