Indian Express Newspaper : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इंडियन एक्सप्रेस दैनिक अखबार के पटना संस्करण का शुभारंभ एक अण्णे मार्ग में किया। उन्होंने अखबार में छपी खबरों को देखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इंडियन एक्सप्रेस देश का एक प्रतिष्ठित अंग्रेजी दैनिक अखबार है। इंडियन एक्सप्रेस समूह को पटना से प्रकाशन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
पटना संस्करण से पहले इंडियन एक्सप्रेस अहमदाबाद, चंडीगढ़, नई दिल्ली. जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पुणे एवं बड़ोदरा से प्रकाशित हो रहा था।

इस मौके पर इंडियन एक्सप्रेस के संपादक उन्नी राजन शंकर, वाइस प्रेसिडेंट प्रदीप शर्मा, वरीय सहायक संपादक संतोष सिंह, असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट मार्केटिंग गुंजन मेड़, मार्केटिंग हेड बिहार राकेश चौबे मौजूद रहे। संतोष सिंह ने अपनी पुस्तक जननायकः कर्पूरी ठाकुर बेजुबानों की आवाज मुख्यमंत्री को भेंट की।