मुख्य समाचार

पटना के अशोक राजपथ पर डबल डेक फ्लाईओवर का शुभारंभ

Double deck flyover on Ashok Rajpath, Patna : राजधानी के अशोक राजपथ पर 422 करोड़ की लागत से बने डबल डेक फ्लाईओवर का शुभारंभ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। इस पथ के बन जाने से अशोक राजपथ पर जाम की समस्या से निजात मिलेगी। डबल डेक फ्लाईओवर का निर्माण जनवरी 2022 से शुरू हुआ था।

लोकार्पण के बाद मुख्यमंत्री ने करगिल चौक से साइंस कॉलेज और साइंस कॉलेज से कारगिल चौक तक फ्लाईओवर का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि डबल डेक फ्लाईओवर बहुत अच्छा बना है। अब अशोक राजपथ पर यातायात व्यवस्था सुगम होगी।

डबल डेक फ्लाईओवर का निर्माण दो लेयर में हुआ है। फ्लाईओवर गांधी मैदान के समीप करगिल चौक से शुरू होकर पीएमसीएच होते हुए साइंस कॉलेज तक है। डेक की चौड़ाई 8.5 मीटर है।

ऊपरी डेक की लंबाई 2175 मीटर है, जो गांधी मैदान से साइंस कॉलेज तक जाता है। नीचे के  डेक की लंबाई 1449 मीटर है। यह बीएन कॉलेज से पटना कॉलेज तक है। पीएमसीएच जाने के लिए दोनों डेक से प्रावधान किया गया है। 
 


संबंधित खबरें