राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने 78वें जन्मदिन पर 78 पाउंड का केक काटा। इस मौके पर 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास में परिवार के सदस्य, नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। उन्होंने सभी को केक खिलाया और बधाई स्वीकार की।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमें जरूरतमंदों के बीच जाकर काम करना होगा। उन्हें सम्मान देना चाहिए। सामाजिक न्याय एवं धर्मनिरपेक्षता की मजबूती के लिए हर स्तर पर सजग रहना होगा।
राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में युवा राजद के कार्यकर्ताओं ने केक काटा और राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु की कामना की। अनिल जायसवाल 18 ठेलों पर 78 किलो लड्डू और खाजा लेकर 10 सर्कुलर रोड पहुंचे।