मुख्य समाचार

सिवान से 22 परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी 

PM Modi's visit to Siwan प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 जून को सिवान आ रहे हैं। वे बिहार को 5736 करोड़ रुपये की 22 विकास परियोजनाओं का उपहार देंगे। इसके साथ ही राज्य को एक और वंदे भारत ट्रेन मिलेगी। यह पाटलिपुत्र जंक्शन और गोरखपुर के बीच चलेगी।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के 53,666 लाभुकों के खातों में पहली किस्त के रूप में 51 हजार करोड़ राशि भेजी जाएगी। साथ ही 6684 जरूरतमंदों को मकान की चाबी सौंप कर गृह प्रवेश कराया जाएगा। 

पीएम मोदी अमृत भारत की 11 और नमामि गंगे की चार परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इस पर 2997 करोड़ राशि खर्च होगी। इसके अलावा वैशाली-देवरिया रेलखंड का भी उद्घाटन करेंगे ।

सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री का 20 दिन बाद दूसरी बार और इस साल पांचवीं बार बिहार आना राज्य को विकास को नई ऊंचाई पर ले जाएगा।


संबंधित खबरें