मुख्य समाचार

दिग्विजय सिंह को श्रद्धांजलि देने गिद्धौर पहुंचे सीएम-डिप्टी सीएम  

पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की 15वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गिद्धौर (जमुई) के नया गांव पहुंचे। उनके साथ दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी थे। 

मुख्यमंत्री ने दिग्विजय सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दिग्विजय सिंह की धर्मपत्नी एवं पूर्व सांसद पुतुल सिंह, दिग्विजय सिंह की पुत्री एवं विधायक श्रेयसी सिंह, राज्य सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, लेसी सिंह, सुमित कुमार सिंह, जयंत राज एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल मौजूद रहे। 
 


संबंधित खबरें