मुख्य समाचार

Gopal khemka murder : सीएम ने डीजीपी से ली घटना की पूरी जानकारी 

Gopal khemka murder : पटना के बड़े कारोबारी गोपाल खेमका की हत्या ने राज्य में लॉ एंड ऑर्डर पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लॉ एंड ऑर्डर पर लगातार समीक्षा बैठक के बावजूद कोई संतोषजनक परिणाम सामने नहीं आ रहा है। 

हर बार की तरह मुख्यमंत्री ने 1 अणे मार्ग में लॉ एंड ऑर्डर पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। डीजीपी विनय कुमार से घटना की पूरी जानकारी ली और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। इसी मसले पर हाल ही में पटना के आईजी एवं एसएसपी का तबादला किया गया। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि उन्हें किसी साहब की परवाह नहीं है। 

4 जुलाई की रात लगभग 12 बजे गोपाल खेमका के गांधी मैदान स्थित आवास के समीप अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

2018 में उनके लड़के गुंजन खेमका की हत्या हाजीपुर में हुई थी। गोपाल खेमका का पटना और वैशाली जिलों में हेल्थ केयर सेक्टर से जुड़ा कई कारोबार है।

गोपाल खेमका की हत्या पर समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से कहा कि विधि-व्यवस्था सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। अपराधी कोई भी हो। उसे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अपराध नियंत्रण में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतें। लापरवाह अधिकारी और पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करें।
 


संबंधित खबरें