मुख्य समाचार

बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स ने गोपाल खेमका को दी श्रद्धांजलि

बिहार के प्रसिद्ध व्यवसायी गोपाल खेमका के असामयिक निधन पर बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स परिसर में एक शोकसभा हुई। सदस्यों ने आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की। 

शोकसभा में उपाध्यक्ष आशीष शंकर एवं प्रदीप चौरसिया, कोषाध्यक्ष सुबोध जैन, महामंत्री पशुपति पांडेय, पूर्व अध्यक्ष पीके अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष मुकेश जैन एवं गणेश खेतरीवाल, एकेपी सिन्हा, अनिल पचीसिया, आलोक पोद्दार, राजा बाबू गुप्ता, अजय गुप्ता, पवन भगत, राकेश कुमार, आशीष प्रसाद, जेपी तोदी, अशोक कुमार, एएम अंसारी, आदित्य राज एवं कई सदस्य शामिल हुए।
 


संबंधित खबरें