मुख्य समाचार

Bird Hit : पटना एयरपोर्ट पर इंडिगो के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग

पटना से दिल्ली जा रही इंडिगो की फ्लाइट IGO5009 की पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। विमान में 175 यात्री सवार थे। पटना से सुबह 8.42 बजे उड़ान भरने के बाद विमान से एक पक्षी टकरा (बर्ड हिट) गया। जांच के दौरान रनवे पर मृत पक्षी के टुकड़े मिले। 

पायलट ने कंट्रोल यूनिट को विमान के एक इंजन में कंपन और पटना वापस आने की सूचना दी। तत्काल स्थानीय स्टैंडबाय घोषित किया गया। उड़ान भरने के 21 मिनट बाद 9.03 बजे पटना एयरपोर्ट पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। 

सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरे विमान से दिल्ली भेजने की व्यवस्था की गई है। 
 


संबंधित खबरें