बिहार राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड (एसआईपीबी) की बैठक में 20 यूनिट को 846.55 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी गई। साथ ही 46 यूनिट को 2304.43 करोड़ की स्टेज-1 सैद्धांतिक सहमति मिली है। विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में एसआईपीबी की 61वीं बैठक हुई।

इन यूनिट को मिली स्वीकृति : एपिक एग्रो प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, भारत ऊर्जा डिस्टिलरीज, वारसलीगंज स्टैंडलोन ग्राइंडिंग यूनिट, आरएमपी फैब सोर्सिंग, बी.के वेयरहाउसिंग एलएलपी, गया रेलवे इन्फ्रा, हॉलीवुड क्रिएटिव स्टूडियो, मंगलदीप राइस मिल, वरुण बेवरेजेज, शालीमार पेलेट फीड्स, जयदयाल हाईटेक्स, गोग्रीन अपैरल, उत्कर्ष स्फटिक एवं अन्य यूनिट।
राज्य में वित्तीय वर्ष 2025-26 में अब तक 90 यूनिट को 2263.16 करोड़ की स्टेज-1 स्वीकृति एवं 37 यूनिट को 263.69 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मिली है।