मुख्य समाचार

केंद्र ने खाद की गुणवत्ता को लेकर राज्यों को जारी किए निर्देश 

केंद्र सरकार ने नकली एवं निम्न गुणवत्ता वाले उर्वरकों (खाद) की बिक्री पर रोक लगाने के लिए सभी राज्यों को निर्देश जारी किए हैं। राज्यों को जारी पत्र में कहा गया है कि सब्सिडी वाले उर्वरकों की कालाबाजारी एवं जबरन टैगिंग जैसी अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। किसानों की आय में स्थिरता बनाए रखने के लिए उन्हें समय पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना जरूरी है। उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत नकली एवं निम्न गुणवत्ता वाले उर्वरकों की बिक्री प्रतिबंधित है।

पारंपरिक उर्वरकों के साथ नैनो उर्वरक की जबरन टैगिंग पर शीघ्र रोक लगे। इन कार्यों में शामिल दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो। केंद्रीय मंत्री ने सभी राज्यों से कहा है कि इसके लिए एक राज्यव्यापी अभियान शुरू करने की जरूरत है। यह किसानों के हित में होगा। 
 


संबंधित खबरें