मुख्य समाचार

18 जुलाई से पटना में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के विकास पर सेमिनार 

बिहार उद्योग संघ (बीआईए) परिसर में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के विकास, अवसर एवं चुनौतियां विषय पर दो दिवसीय सेमिनार का आयोजन होने जा रहा है। 18 जुलाई से शुरू हो रहे सेमिनार सह प्रदर्शनी का आयोजन बीआईए ने एमएसएमई मंत्रालय के सहयोग से किया है।

बीआईए के अध्यक्ष केपीएस केशरी ने बताया कि इस आयोजन में राज्य सरकार, एपीडा, नाबार्ड, एसबीआई एवं सिडबी का भी सहयोग है। कार्यक्रम का उद्घाटन 18 जुलाई की दोपहर 3 बजे विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव करेंगे। 19 जुलाई के समापन कार्यक्रम में उद्योग मंत्री एवं मुख्य सचिव शामिल होंगे। 
 


संबंधित खबरें