केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी से बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स का एक प्रतिनिधिमंडल मिला। केंद्रीय मंत्री के पटना स्थित आवास पर मुलाकात के दौरान राज्य में एमएसएमई की स्थिति पर चर्चा हुई।
बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स के अनुरोध पर जीतन राम मांझी 26 जुलाई की शाम 5.30 बजे चैंबर परिसर आएंगे। उनके साथ मंत्रालय से संबंधित सभी विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।