मुख्य समाचार

स्मार्ट प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग और एआई समय की मांग : सीआईआई बिहार

सीआईआई बिहार चैप्टर के चेयरमैन गौरव शाह ने कहा कि बिहार खाद्य प्रसंस्करण विशेषकर अनाज आधारित उद्योगों में एक बड़े परिवर्तन के मुहाने पर खड़ा है। बिहार के पास उपजाऊ भूमि, जनशक्ति और अनाज उत्पादन की भरपूर क्षमता है। अब जरूरत है हम पारंपरिक मॉडल से आगे बढ़कर स्मार्ट प्रोसेसिंग, ब्रांडिंग और एआई आधारित मूल्यवर्धन की ओर बढ़े।

बिहार उद्योग संघ परिसर में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के विकास पर आयोजित सेमिनार में गौरव शाह ने कहा कि एआई का इस्तेमाल समय की मांग है। इससे गुणवत्ता नियंत्रण, लॉजिस्टिक, डिमांड प्रोडक्शन में व्यापक सुधार संभव है। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से इस सेक्टर को मजबूती मिल रही है। 
 


संबंधित खबरें