मुख्य समाचार

बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का निर्देश

बिहार सरकार ने सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का निर्देश दिया है। यह आयोग सफाई कर्मियों के हित एवं उनके अधिकारों की सुरक्षा के संबंध में सरकार को सुझाव देगा। सफाई कार्यों में लगे लोगों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा कर उसे लागू करवाने में भी आयोग समुचित कार्रवाई करेगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार में सफाई कर्मचारियों के अधिकार एवं हितों की सुरक्षा, कल्याण, पुनर्वास, सामाजिक उत्थान, शिकायतों के निवारण एवं कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी के लिए मैंने बिहार राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के गठन का विभाग को निर्देश दिया है। 

आयोग में एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष एवं पांच सदस्य होंगे। इनमें एक महिला/ट्रांसजेंडर होंगे। यह आयोग राज्य में सफाई कार्यों से जुड़े समाज के वंचित वर्ग के लोगों को मुख्य धारा में जोड़ने, उनके सामाजिक एवं आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
 


संबंधित खबरें