
पटना के वरीय आरक्षी अधीक्षक कार्तिकेय के शर्मा 28 जलाई को बिहार चैंबर ऑफ कॉमर्स परिसर में बैठक करेंगे। शाम चार बजे कारोबारियों के साथ बैठक में एसएसपी उनकी परेशानियों को सुनेंगे। एसएसपी के साथ पटना पुलिस के कई अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। कारोबारियों से मिले सुझाव पर पटना पुलिस को अपनी कार्ययोजना बनाने में सहूलियत होगी।