मुख्य समाचार

शिबू सोरेन मेरे साथी थे, उनके नहीं रहने का दुख है : लालू प्रसाद

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर आरजेडी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद ने अपने शोक संदेश में कहा है कि शिबू सोरेन हमारे साथी थे। उनके नहीं रहने का काफी दुख है। शिबू सोरेन ने हमेशा गरीब, शोषित और आदिवासियों के हित के लिए लड़ाई लड़ी। उनके नहीं रहने से झारखंड में जो शून्यता आई है, उसकी भरपाई मुश्किल है। मेरी संवेदना उनके परिवार के साथ है। 

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद मीसा भारती, प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, डॉ कांति सिंह, राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता मनोज कुमार झा एवं सांसद संजय यादव ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। 


संबंधित खबरें