बिहार सरकार ने भागलपुर और गोपालगंज में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की स्वीकृति दी है। ये औद्योगिक क्षेत्र भागलपुर जिला के गोराडीह और गोपालगंज के विजयीपुर अंचल में बनेंगे।
भागलपुर औद्योगिक क्षेत्र के लिए 96.89 एकड़ और गोपालगंज औद्योगिक क्षेत्र के लिए 32.66 एकड़ जमीन उद्योग विभाग को ट्रांसफर की जाएगी।

डिप्टी सीएम सह वित्तमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि राज्य सरकार औद्योगिक विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। यह निर्णय इसी दिशा में एक बड़ा कदम है। भागलपुर और गोपालगंज में नए औद्योगिक क्षेत्र बनने से औद्योगिक विकास के साथ रोजगार के अवसर सृजित होंगे।