मुख्य समाचार

पूर्णिया में राइस मिल के लिए 16.78 करोड़ राशि स्वीकृत

राज्य सरकार ने पूर्णिया जिले के डगरूआ में शिव शक्ति चावल प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना के लिए 16.78 करोड़ राशि मंजूर की है। यूनिट की प्रतिदिन उत्पादन क्षमता 160 मीट्रिक टन पारबॉयल्ड राइस की है।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि पारबॉयल्ड राइस उद्योग की स्थापना से आसपास के किसानों को बड़ा बाजार मिलेगा। इस निवेश से स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर पैदा होंगे। साथ ही क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2016 के तहत निवेशकों को जरूरी वित्तीय सहायता मिल रही है। 
 


संबंधित खबरें