पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को राष्ट्र ने उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी। पटना के पाटलिपुत्र पार्क में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कलाकारों ने बिहार एवं देश भक्ति गीतों के साथ आरती की।

श्रद्धांजलि सभा में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, सांसद रविशंकर प्रसाद, विधायक संजीव चौरसिया, कई जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।