बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों को डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग से इसका शुभारंभ किया। 6 लाख 51 हजार 602 प्रभावित परिवारों के खातों में सहायता राशि भेजी गई। 7000 रुपये प्रति परिवार की दर से 456 करोड़ राशि का भुगतान किया गया। वर्ष 2025 में बिहार के 12 जिलों की लगभग 38 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।