शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस. सिद्धार्थ बिहार के विकास आयुक्त बनाए गए हैं। वे प्रत्यय अमृत की जगह लेंगे। प्रत्यय अमृत एक सितंबर से मुख्य सचिव का कार्यभार संभालेंगे।
वर्तमान मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा 31 अगस्त को सेवानिवृत्त हो गए। सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव बी.राजेंदर को शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।