मुख्य समाचार

बीएसएनएल फ्रीडम प्लान की अवधि 15 दिन बढ़ी

बीएसएनएल ने अपने फ्रीडम प्लान की अवधि 15 दिनों के लिए बढ़ा दी है। यह प्लान 1 अगस्त को मात्र एक रुपए में शुरू हुआ था। इसके तहत नए ग्राहकों को 30 दिनों के लिए निःशुल्क 4जी मोबाइल सेवा उपलब्ध कराई जा रही है। यह ऑफर पहले 31 अगस्त 2025 तक था। अब यह 15 सितंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगा।

फ्रीडम प्लान के अंतर्गत असीमित वॉयस कॉल, प्रतिदिन 2 जीबी डेटा और 100 एसएमएस एवं निःशुल्क सिम की सुविधाएं हैं। विस्तृत जानकारी bsnl.co.in पर उपलब्ध है। सहायता के लिए 1800 180 1503 पर कॉल भी कर सकते हैं। 


संबंधित खबरें