मुख्य समाचार

एनडीए महिला मोर्चा का 4 सितंबर को बिहार बंद

एनडीए महिला मोर्चा ने 4 सितंबर (गुरुवार) को बिहार बंद करने का निर्णय लिया है। बंद का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक है। 

एनडीए महिला मोर्चा का कहना है कि दरभंगा जिले में प्रधानमंत्री की स्वर्गीय माता के लिए महागठबंधन के मंच से अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। इसके विरोध में 4 सितंबर को 5 घंटे का बिहार बंद रहेगा। आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा गया है। 
  
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार बंद को व्यापक समर्थन मिलेगा। उन्होंने सभी माता एवं बहनों से अपील की है कि वे इस बंद को सफल बनाकर अभद्र भाषा का प्रयोग करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दें। 
 


संबंधित खबरें