मुख्य समाचार

बक्सर-भागलपुर हाई स्पीड कॉरिडोर : मोकामा-मुंगेर खंड को केंद्र की मंजूरी 

बक्सर-भागलपुर हाई स्पीड कॉरिडोर के अंतर्गत मोकामा-मुंगेर खंड पर निर्माण को केंद्र सरकार ने मंजूरी दी है। लगभग 82.4 किलोमीटर लंबे इस खंड पर 4447 करोड़ की लागत से निर्माण होगा। यह खंड मोकामा, बड़हिया, लखीसराय, जमालपुर, मुंगेर जैसे महत्वपूर्ण शहरों से गुजरता है। 

डिप्टी सीएम सह वित्तमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि बिहार में पांच बड़े एक्सप्रेस वे परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इनमें बक्सर-भागलपुर, पटना-पूर्णिया, रक्सौल-हल्दिया, गोरखपुर-सिलीगुड़ी और वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस वे शामिल हैं। 

इन परियोजनाओं की कुल लंबाई 1626.37 किलोमीटर है। इन्हें वर्ष 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके लिए 1,18,849.40 करोड़ राशि स्वीकृत है। इसी कड़ी में मोकामा-मुंगेर खंड का निर्माण शीघ्र शुरू होगा।

डिप्टी सीएम ने कहा कि वर्ष 2024-25 में बिहार की विकास दर 8.64 प्रतिशत रही है। यह कई बड़े राज्यों से अधिक है। राज्य की अर्थव्यवस्था एक वर्ष में 4.89 लाख करोड़ रुपए से बढ़कर 5.31 लाख करोड़ हो गई है। निर्माण और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में 11 प्रतिशत, सेवा क्षेत्र में 8.9 प्रतिशत और परिवहन और संचार में 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 
 


संबंधित खबरें