मुख्य समाचार

APEDA : पटना एपीडा कार्यालय का पीयूष गोयल ने किया उद्घाटन

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पटना में APEDA  (Agricultural and Processed Food Products Export Development Authority) के क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही 7 मीट्रिक टन मखाना अमेरिका, न्यूजीलैंड और कनाडा के लिए रवाना किया। मखाना की अनुमानित कीमत एक करोड़ है। इस निर्यात खेप का नेतृत्व दरभंगा की एक महिला उद्यमी नेहा आर्या ने किया। 

एपीडा कार्यालय मीठापुर स्थित कृषि भवन में है। पटना में एपीडा कार्यालय हो जाने से अब निर्यातकों को वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

पीयूष गोयल बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज (BIIPP 2025) के शुभारंभ और बिहार आइडिया फेस्टिवल के समापन के मौके पर पटना आए थे। कार्यक्रम का आयोजन बापू सभागार में किया गया। 


संबंधित खबरें