बिहार में चार नए इंडस्ट्रियल पार्क बनाने की घोषणा का बिहार उद्योग संघ (बीआईए) ने स्वागत किया है। अध्यक्ष केपीएस केशरी ने कहा कि इंडस्ट्रियल पार्क के साथ ड्राई पोर्ट और कस्टम क्लियरेंस जैसी सुविधाएं होना भी जरूरी है। इससे निर्यात को प्रोत्साहन मिलेगा और राज्य का लॉजिस्टिक आधार मजबूत होगा।
इंडस्ट्रियल पार्क से स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर, उत्पादन और निर्यात में वृद्धि और निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार होगा। गया जिले में बन रहा इंडस्ट्रियल पार्क इस दिशा में अहम कदम है। अब चार और पार्क की घोषणा निश्चित रूप से बिहार के औद्योगिक परिदृश्य को नई दिशा देगी।