बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (BIA) ने राष्ट्रीय अभियंता दिवस पर 7 अभियंता सदस्यों को सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में बीआईए अध्यक्ष केपीएस केशरी, एकेपी सिन्हा, हिमालय वर्मा, केपी भावसिंहका, शिव कुमार मस्करा, सुबोध कुमार और राम बालक प्रसाद हैं।
बिहार के विकास आयुक्त डॉ एस. सिद्धार्थ सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि थे। उन्होंने आईआईटी से इंजीनियरिंग की है। अभियंताओं की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विकास आयुक्त ने कहा कि आज देश और विश्व में जितनी भी महत्वपूर्ण आधारभूत संरचनाओं का निर्माण हो रहा है। सभी में अभियंताओं की सोच, दृष्टिकोण और तकनीकी कौशल की अहम भूमिका है।
केपीएस केशरी ने राष्ट्रीय अभियंता दिवस के मौके पर सर एम. विश्वेश्वरैया के योगदान को याद किया। इस आयोजन के माध्यम से बीआईए ने यह संदेश दिया कि उद्योग क्षेत्र में भी अभियंताओं की महत्पूर्ण भूमिका है। उनके योगदान को पहचान देना समाज की सामूहिक जिम्मेवारी है।