जेपी गंगा पथ परियोजना के कोईलवर तक विस्तारीकरण योजना का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिलान्यास किया। इससे पटना-आरा-बक्सर एनएच 922, लखनऊ-गाजीपुर के बीच पूर्वांचल एक्सप्रेस वे एवं आरा-मोहनिया एनएच 319 से संपर्कता मिलेगी।

बिहटा स्थित आईआईटी, एनआईटी और एयरपोर्ट आने-जाने में सुविधा होगी। साथ ही दानापुर-छितनावां-मनेर पथ पर जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। 6495 करोड़ की लागत से पटना जिला अंतर्गत दीघा-शेरपुर-बिहटा (कोईलवर पुल के पहुंच पथ) तक जेपी गंगा पथ का विस्तार होगा।
पटना जिला के दीघा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जेपी गंगापथ का कोईलवर तक विस्तारीकरण कार्य आज से शुरू हो गया है। निर्माण कार्य पूरा होने से शहरवासियों को आवागमन में और सहूलियत होगी। कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन भी मौजूद रहे।