राम लाल खेतान बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) के तीसरी बार अध्यक्ष चुने गए हैं। वे वर्तमान अध्यक्ष केपीएस केशरी की जगह लेंगे। राम लाल खेतान इससे पहले 2015-17 और 2019-21 में अध्यक्ष रह चुके हैं। 22 सितंबर को बीआईए की आमसभा में इसकी घोषणा हुई ।

अमर जायसवाल बीआईए के महासचिव और अरविंद कुमार कोषाध्यक्ष बने हैं। अध्यक्ष, महासचिव और कोषाध्यक्ष का चयन निर्विरोध हुआ है।
सिर्फ उपाध्यक्ष पद की दो सीटों के लिए चुनाव हुआ। इस पद के लिए तीन उम्मीदवार पुरुषोत्तम अग्रवाल, डीपी सिंह और मुकेश कुमार थे। आमसभा से पहले हुए चुनाव में पुरुषोत्तम अग्रवाल और डीपी सिंह ने बाजी मार ली। पुरुषोत्तम अग्रवाल को 298 और डीपी सिंह को 287 वोट मिले। मुकेश कुमार को 39 मतों से संतोष करना पड़ा।