मुख्य समाचार

साहेबगंज-अरेराज-बेतिया मार्ग को 4 लेन बनाने की मंजूरी 

केंद्र सरकार ने बिहार में साहेबगंज-अरेराज-बेतिया मार्ग (एनएच139डब्ल्यू) को 4 लेन बनाने की मंजूरी दी है। हाइब्रिड एन्युइटी मोड (एचएएम) पर परियोजना को स्वीकृति मिली है। परियोजना की लंबाई 79 किलोमीटर है। 

प्रस्तावित 4 लेन ग्रीनफील्ड परियोजना का उद्देश्य पटना और बेतिया के बीच संपर्क को बेहतर बनाना है। इससे वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण जिलों के क्षेत्र जुड़ जाएंगे। बिहार के पर्यटक स्थल एवं बौद्ध सर्किट को भी मजबूती मिलेगी।

आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति ने बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया रेलवे लाइन (104 किमी) के दोहरीकरण को भी स्वीकृति दी है। यह मार्ग कोयला, सीमेंट एवं फ्लाई ऐश के परिवहन के लिए आवश्यक है। रेल लाइन दोहरीकरण से प्रति वर्ष 26 मिलियन टन अतिरिक्त सामान की ढुलाई होगी।
 


संबंधित खबरें