मुख्य समाचार

बिहार के छह शहरों में बनेंगे गैस आधारित शवदाह गृह 

बिहार के पटना (दीघा घाट), गयाजी, भागलपुर, छपरा, सहरसा एवं बेगूसराय में एलपीजी आधारित शवदाह गृह की स्थापना होगी। यह काम ईशा फाउंडेशन, कोयंबटूर को सौंपा गया है।  

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि नगर विकास एवं आवास विभाग और ईशा फाउंडेशन के बीच एमओयू हो गया है। फाउंडेशन को छह शहरों में एक-एक एकड़ जमीन एक रुपये की टोकन राशि पर मिलेगी। लीज की अवधि 33 वर्ष है। 

सम्राट चौधरी ने कहा कि अधिकतर जगहों पर लकड़ी से अंतिम संस्कार होता है। इससे वायु प्रदूषण बढ़ने के साथ वन संपदा का दोहन होता है। कई जगहों पर विद्युत शवदाह गृह हैं, लेकिन रख-रखाव की कमी बनी रहती है।

ईशा फाउंडेशन तमिलनाडु में लगभग 15 गैस आधारित शवदाह गृह स्थापित कर चुका है। यह पर्यावरण के अनुकूल और आधुनिक सुविधाओं से युक्त हैं। यह संस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग, ध्यान और सामाजिक कार्यों के लिए भी प्रसिद्ध है।


संबंधित खबरें