उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन एक दिवसीय दौर पर 28 सितंबर को बिहार आ रहे हैं। उपराष्ट्रपति पटना में अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव-उन्मेष के समापन सत्र में शामिल होंगे। वे मुजफ्फरपुर जिला के कटरा में चामुंडा देवी मंदिर भी जाएंगे।