राज्य सरकार ने बांका जिले के सिंहनान गांव (रजौन ब्लॉक) के निकट चांदन नदी पर बियर (बांध) निर्माण की स्वीकृति दी है। इससे किसानों को सिंचाई में सहूलियत होगी।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बताया कि बियर निर्माण के लिए विस्तृत जांच कराई गई। योजना पूरी होने पर इलाके में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। कृषि कार्यों के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन होगा। बांका जिले के अमरपुर में करीब 200 करोड़ की लागत से वासुदेवपुर-बीरमां पुल का भी निर्माण शुरू हो गया है।