मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग से रबी (वासंतिक) महाभियान 2025-26 का शुभारंभ किया। साथ ही राज्य के सभी 38 जिलों के लिए किसान जागरूकता वाहनों को रवाना किया।
कृषि विभाग रबी मौसम में फसलों के उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने के लिए कई कार्यक्रम कर रहा है। इस महाभियान में सभी कृषि विज्ञान केंद्रों के वैज्ञानिक और कृषि प्रसार कर्मी शामिल होंगे।

जागरूकता वाहनों के माध्यम से किसानों को तकनीकी प्रशिक्षण, कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी, अनुदानित दर पर विभिन्न उपादान और बीज उपलब्ध कराये जाएंगे।
इस अवसर पर ऊर्जा सह योजना एवं विकास मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, विकास आयुक्त डॉ एस. सिद्धार्थ, कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार एवं सीएम सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।